मंसूरचक: राज्यस्तरीय मंसूरचक मल्लयुद्ध प्रतियोगिता संपन्न, कैमूर के शुभम ने जीता रजत पदक
मंसूरचक प्रखंड के नर नारायण सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक में बिहार राज्य प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय बिहार राज्य मल्लयुद्ध प्रतियोगिता फाइनल मैच के साथ ही गुरुवार की देर रात्रि करीब ग्यारह बजे संपन हो गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता, पटना खेल विभाग के प्रधान सचिव उपस्थित रहे