मंसूरचक: कामरेड रामाधार ईश्वर की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई, श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सीपीआई के प्रखंड कार्यालय कामरेड रामचंद्र पासवान स्मृति के सभागार में कॉ रामाधार ईश्वर की तीसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को दोपहर करीब दो बजे उन्हें याद किया गयाl उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रामाधार ईश्वर को याद करते हुए राज्य परिषद सद्स्य सत्यनारायण महतो ने कहा की कां रामाधार ईश्वर के असमय मृत्यु से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।