मंझनपुर: सल्लहा में मां को गाली देने पर पहुंचे बेटे, दबंगों ने तीनों भाइयों को पीटा, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
करारी थाना क्षेत्र के सल्लहा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश की आग उस समय भड़क उठी जब दबंगों ने पहले एक महिला को गाली-गलौज कर अपमानित किया और फिर मौके पर पहुंचे उसके तीन बेटों पर चलती बाइक से खींचकर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ पिटाई में तीनों भाई घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने करीब 25 लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।