मंझनपुर: करारी इंस्पेक्टर द्वारा चलाई जा रही जिप्सी को संदिग्ध बताते हुए पुलिस के X हैंडल पर दी गई जानकारी, पुलिस ने इसे निराधार बताया
कौशांबी के करारी थाना प्रभारी द्वारा कई दिनों से एक जिप्सी चलाई जा रही है जो चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को इस जिप्सी की वीडियो और फोटो कौशांबी पुलिस के एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए संदिग्ध बताया गया है।पुलिस द्वारा जवाब दिया गया कि आरोप निराधार है।यह गाड़ी विकास कुमार सिंह अधिवक्ता नई दिल्ली पटियाला हाउस के नाम रजिस्टर्ड है।लगाये गए आरोप गलत है।