मंझनपुर: एसपी ने मंझनपुर कोतवाली के महिला हेल्प डेस्क पर संवेदनशीलता परखी, इंचार्ज नहीं बता सके हेल्पलाइन नंबर
कौशाम्बी जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समय करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंझनपुर स्थित साइबर क्राइम थाना एवं मंझनपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और पुलिस की कार्यप्रणाली की गहराई से समीक्षा की।