मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर एसपी ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया, बैरक और भोजन व्यवस्था का किया निरीक्षण
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को समय करीब 7 बजे कौशाम्बी पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का टोलीवार निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने जवानों की फिटनेस पर जोर देते हुए उन्हें दौड़ भी लगवाई और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी।