मंझनपुर: करारी के मुस्लिम चेयरमैन ने कावड़ियों को अंगवस्त्र उढ़ाकर, जलपान के साथ बाबा बैजनाथ के लिए रवाना किया
शुक्रवार दोपहर करारी कस्बा से कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ के लिए रवाना हुआ है।करारी के मुस्लिम चेयरमैन शमशाद बख्श ने इस टोली को रवानगी दी है।शमशाद ने सभी कावड़ियों को अंग वस्त्र भेंट किया है और इनके खाने-पीने का भी बंदोबस्त किया है।चेयरमैन शमशाद ने बताया कि उनके पिता सर्व समाज के लिए कार्य करते थे, अब वह भी हिंदू मुस्लिम एकता के लिए कार्य करेंगे।