मंझनपुर: कौशांबी में गंगा-जमुना का रौद्र रूप, बाढ़ के खतरे के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर, तहसीलदार ने गांव-गांव पहुंचकर संभाली कमान
कौशांबी जिले में गंगा और जमुना नदियों का पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जलस्तर में आई इस खतरनाक बढ़ोत्तरी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर मंझनपुर तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने शुक्रवार को समय करीब 11 बजे बाढ़ की चपेट में आने वाले संवेदनशील गांवों का दौरा कर स्थिति का गहराई से जायजा लिया।