बिहार: रहुई थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 5 लोगों को किया गिरफ्तार, सदर डीएसपी ने दी जानकारी
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 राहुई थाने की पुलिस ने रहुई से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 313 ग्राम गांजा, पांच मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि रहुई थाने की पुलिस को सूचना मिला कि रहुई में एक साथ 5 लोग किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं।