जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सौखी मोहल्ला में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शनिवार की शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फरयादी राजेश तिवारी उर्फ गोलू तिवारी पिता रामबली तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी सौखी मोहल्ला गणेश गंज ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि आपसी रंजिश में उसके साथ गुड्डू सिंह कुशवाहा ने मारपीट की।