मोतिहारी: टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल पर 86 हजार रुपये की हुई लूट
टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप तीन बाइक पर सवार अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर चैतन्य फाइनेंस कंपनी के कर्मी शिवम कुमार से 86 हजार रूपए लूट लिए और फरार हो गए। बताया जाता है कि फाइनेंस कंपनी का कर्मी महिला समूह से वसूली कर बाइक से अकेले चैनपुर में अपने फाइनेंस ऑफिस लौट रहा था कि अपराधियों ने उसका पीछा करके राशि लूट ली।