मोतिहारी: नगर क्षेत्र से पुलिस ने नाकाबंदी कर छापेमारी करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड करने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार
मोतिहारी(शहर)नगर क्षेत्र से पुलिस ने एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक मोतिहारी सदर शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राधामोहन कुमार है जो अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर एटीएम निकासी के दौरान लोगों के एटीएम बदलकर फ्रॉड का काम करते थे.