मोतिहारी: जिला श्रम अधीक्षक ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अंतर्गत दो लाख रूपये का स्वीकृत्यादेश DM को दिया
श्रम अधीक्षक पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये का अनुदान जिलाधिकारी से स्वीकृत करते हुए विभाग से आवंटन की मांग की गई। विभाग द्वारा आवंटन उपलब्ध करते ही मृतक मोहन महतो के निकटतम आश्रित बिंदु कुमारी को भुगतान कर दी जाएगी।