शिवरात्रि महोत्सव को लेकर अगामी आठ मार्च को मंदिर से शिव बरात निकालने को लेकर व अन्य बिन्दुओ पर चर्चा को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ चुमन पाठक ने बताया कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।