पीरटांड: पीरटांड के मधुबन में भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया
पीरटांड के मधुबन में भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार 1 बजे दिन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर हाडी बस्ती में घर-घर जाकर सैकड़ो लोगों से जनसंपर्क कर समस्याओं से श्री सिंह अवगत हुए। बाद में विनोद हाड़ी के घर पर बैठक किया गया। जिसमें हाडी समाज के 15 लोग भाजपा में शामिल हुए।साथ ही बैठक में शामिल महिलाओं को सम्मानित किया गया।