पीरटांड: अग्रवाल समाज गिरिडीह ने होटल संगम गार्डन में मनाया अग्रसेन जयंती सह परिवार मिलन समारोह
अग्रवाल समाज गिरिडीह की ओर से गुरुवार दोपहर होटल संगम गार्डन में भव्य रूप से अग्रसेन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के साथ की गई। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद महिलाओं के बीच पासिंग द पिल्लो खेल का आयोजन किया गया ।