पीरटांड: सशस्त्र सीमा बल ने महात्मा गांधी की जयंती पर न्यू पुलिस लाइन और पुलिस शहीद स्मारक में चलाया सफाई अभियान
सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बुधवार को कमांडेंट 35 वाहिनी की अध्यक्षता में महात्मा गाँधी की जयंती पर न्यू पुलिस लाइन, एवं पुलिस शहीद स्मारक में सफाई अभियान चलाया गया I इस सफाई अभियान में 35 वाहिनी के अधिकारी, कार्मिकों तथा स्थानीय जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया I