पीरटांड: पीरटांड़ में झामुमो युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित हुआ मिलन समारोह, 150 लोगों ने थामा जेएमएम का दामन
पीरटांड़ में झामुमो युवा मोर्चा के बैनर तले रविवार को एक मिलन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में 150 लोगों ने जेएमएम का दामन थामा।मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की उपस्थिति और केंद्रीय समिति सदस्य सुमित कुमार, जेएमएम के नेता नवीन भदानी, सतीश भदानी के अगुवाई में 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ जेएमएम का दामन थामा ।