पीरटांड: पीरटांड के थाना प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर किया, मंगलवार को मिली जानकारी
पीरटांड के थाना प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मंगलवार को उसकी जानकारी एसपी कार्यालय से मिली।बताया गया कि कुछ ग्रामीणों को प्रताड़ित करने, उन्हें नक्सली केस में फंसा देने की धमकी देने का आरोप थाना प्रभारी पर लगा लगा था।उनसे रकम उगाही के गंभीर आरोपों से भी ये घिरे थे।इसके साथ ही पांच पुलिस कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।