कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (मध्यप्रदेश)
प्रेस नोट
दिनांक: 14 अक्टूबर 2026
🔹*कोतवाली पुलिस ने मोबाइल दुकान एवं युवा केंद्र में हुई चोरी की दो वारदातों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार*
🔹 *अपराधों की विवेचना में तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज बने अहम कड़ी*
🔹 *आरोपी से चोरी की एलईडी टीवी, 04 मोबाइल, खेल सामग्री सहित अन्य सामान एवं घटना में प्रयुक्त रॉड जप्त*
🔹बैतूल। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल दुकान एवं युवा केंद्र में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए आरोपी सुरेश भलावी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है।
🔹*घटना का विवरण*
1. युवा केंद्र में चोरी: दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी द्वारा युवा केंद्र में चोरी कर एक एलईडी टीवी, साउंड बॉक्स एवं खेल सामग्री चोरी कर ली गई थी। फरियादी सुषमा गवली, युवा केंद्र प्रभारी बैतूल की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 880/2026, धारा 305(e) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2. मोबाइल दुकान में चोरी: दिनांक 01 अक्टूबर 2026 की रात सदर, बैतूल स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा 04 मोबाइल फोन एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। फरियादी आशीष दरबाई की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 883/2026, धारा 305(a), 331(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹 *तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस*
दोनों चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा घटनाओं की जांच की गई। सीन ऑफ क्राइम यूनिट बैतूल के प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए। घटनास्थलों से प्राप्त साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने संदेही सुरेश पिता अमरलाल भलावी, निवासी दनौरा, थाना कोतवाली बैतूल की पहचान कर उसकी तलाश प्रारंभ की।
🔹पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सामान एवं घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद की गई।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी*
सुरेश पिता अमरलाल भलावी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम दनौरा, थाना कोतवाली, जिला बैतूल।
🔹 *जप्त सामग्री*
1. सोनी कंपनी की एलईडी टीवी – 01 नग।
2. साउंड बॉक्स – 01 नग।
3. खेल सामग्री।
4. मोबाइल फोन – 04 नग।
5. हेडफोन।
6. अन्य चोरी गया सामान।
7. घटना में प्रयुक्त रॉड।
🔹 *सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, प्रधान आरक्षक तरुण (प्र.आर. 64), प्रधान आरक्षक शिव कुमार (प्र.आर. 369), प्रधान आरक्षक सुभाष माकोड़े (प्र.आर. 521), आरक्षक विवेक गाडगे, आरक्षक पवन एनिया (आर. 03), आरक्षक नितिन (आर. 56), सोनू सूर्यवंशी एवं राहुल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील*
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा प्रवेश द्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। दुकान अथवा घर बंद करते समय ताले एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच अवश्य करें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर सूचना दें। चोरी या अन्य किसी अपराध से संबंधित जानकारी पुलिस के साथ साझा कर अपराधों की रोकथाम में सहयोग करें। पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
PRO Police Betul Madhya Pradesh