#सफलता_की_कहानी
➡️ #प्रधानमंत्री_आवास_योजना से उषा गोहे का 18 वर्षों का पक्के मकान का सपना हुआ साकार
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीणों के पक्के आवास के सपने को साकार कर रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध होने से उनके जीवन में सुरक्षा और खुशहाली आ रही है। बैतूल जिले के ग्राम साकादेही निवासी उषा गोहे का भी पक्के मकान का 18 वर्षों पुराना सपना इस योजना से पूरा हुआ है।
उषा गोह ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे कवेलू के मकान में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साथ ही घर में सांप के आने का डर भी बना रहता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में आवेदन किया था। योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलने से उनका पक्का आवास बन सका। अब उनका परिवार सुरक्षित पक्के मकान में रह रहा है और बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिली है।
उषा गोह ने पक्के आवास का सपना पूरा होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#कहानी_बदलाव_की
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
7 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026