हथुआ: विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों का विकास होगा मजबूत
हथुआ प्रखंड के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 30 मई को “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” विषय पर विशेष अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की जायेगी. शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद जिलेभर के विद्यालयों में इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) योगेश कुमार ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक की.