खानपुर: खानपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई, पत्थर से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉली की गई जब्त
खानपुर। सारोला वन क्षेत्र में अवैध खन पर बड़ी कार्रवाई हुई। रेंजर सत्यवीर सिंह के निर्देशन में सारोला वन विभाग की टीम ने महुआ खेड़ा जंगल में पत्थर से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त कीं। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में चालक कौशल मीणा और नीरज मीणा को वन्य जीव संरकन में गिरफ्तार किया है।