सिमडेगा: केरिया के पास बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में बिगड़ी हालत, किया गया रांची रिम्स रेफर
कपिलाष निवासी रघुनायक नामक व्यक्ति गुरुवार की देर रात सिमडेगा से बाइक पर घर लौट के दौरान, केरिया के पास बाइक दुर्घटना होने से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल में 2 अगस्त की अहले सुबह इसकी हालत बिगड़ने लगी। तब इसे 04 बजे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।