सिमडेगा: सिमडेगा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का किया उद्घाटन
सिमडेगा सदर अस्पताल में गुरुवार को विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत सिविल सर्जन डॉक्टर अजीत खलखो के द्वारा किया गया। मौके पर जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों के लिए मां का दूध अमृत के समान है, ऐसे में विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य है कि सभी मां अपने बच्चों को अपना दूध पिलाएं ।जिससे कि उनका सेहत बनी रहे ,मौके पर उपाधीक्षक सहित कई लोग उपस्थित थे।