सिमडेगा: झारखंड सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए हड़ताल पर डटे अनुसचिव कर्मचारी संघ सिमडेगा ने सरना स्थल में की पूजा
झारखंड सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए गुरुवार को हड़ताल पर डटे अनुसचिव कर्मचारी संघ सिमडेगा के सदस्यों ने सरना स्थल पर पूजा किया ।मौके पर सरना माता से प्रार्थना कर सरकार के हृदय परिवर्तन की कामना की । बताया गया की 7 दिनों तक अलग-अलग धर्म स्थलों पर पूजा की जाएगी ताकि सरकार का हृदय परिवर्तन हो एव उनके 9 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर सके।