सिमडेगा: विधानसभा सत्र में भाजपा के 18 विधायकों के निलंबन के खिलाफ भाजपा सिमडेगा ने महावीर चौक में सीएम का जलाया पुतला
झारखंड विधानसभा सत्र में भाजपा के 18 विधायकों के निलंबन के खिलाफ गुरुवार की शाम भाजपा सिमडेगा द्वारा महावीर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया ।मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की आवाज को दबाने का सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा इसे होने नहीं देगी और आने वाले चुनाव में राज्य की जनता से मिल कर इस सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।