नगड़ी: सचिवालय रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो भैंसों को मारी टक्कर
Nagri, Ranchi | Nov 9, 2026 सचिवालय रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर चल रही दो भैंसों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़ीं। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल भैंसों को नजदीकी पशु अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों भैंसें का इलाज चल रहा है।