दतिया नगर: दतिया में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ₹11 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री लोकेंद्र सरल के नेतृत्व में दतिया शहर में बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 11 करोड़ रुपए मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।कार्यवाही की जानकारी जिला प्रशासन ने दी.