सोहागपुर: सोहागपुर में सरपंच संगठन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
सोहागपुर ब्लॉक के सरपंच संगठन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार शाम 5 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी, मूंग खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने, किसानों को प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने तथा डीएपी टोकन व्यवस्था को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की गई है। सरपंच संगठन ने कहा है