तमकुही राज: तमकुहीराज में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने SDM से मिलकर उनकी कार्रवाई पर उठाए सवाल
तमकुहीराज तहसील के अधिवक्ताओं ने नवागत SDM ऋषभ पुण्डीर से मुलाकात कर अपनी बात रखी। अधविक्ताओ द्वारा तहसील परिसर में खाली पड़े कैंटीन में अपना बस्ता रखा जाता है, जिसमें नवागत SDM ने ताला लगवा दिया था। जिससे अधिवक्ता नाराज थे। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से SDM ने कहा कि आप अपनी व्यवस्था कर ले।