तमकुही राज: गोपालपुर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर स्थिति में CHC तमकुहीराज से जिला अस्पताल किया गया रेफर
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोपालपुर में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरने से महिला उषा देवी उम्र 38 वर्ष पत्नी अशोक पटेल निवासी बेदुपार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर का सर बुरी तरह फट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँचे परिजन घायल महिला को तत्काल CHC तमकुहीराज लाये। जिला अस्पताल रेफर हुई।