तमकुही राज: तमकुहीराज में चल रही राजा इंद्रजीत प्रताप शाही फुटबाल प्रतियोगिता में यूपी 11 ने कोलकाता को एक गोल से हराया
तमकुहीराज फतेह मेमोरियल इंटर कालेज के खेल मैदान पर चल रहे राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबले में यूपी 11 ने कोलकाता को 1-0 से हरा दिया। मैच के मुख्य अतिथि अरुण कुमार गुप्त अपर नगर आयुक्त लखनऊ ने फीता काट कर खेल की शुरुआत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।