तमकुही राज: अमवा खास राम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बरवापट्टी थाने के अमवाखास रामजानकी मंदिर के पुजारी फलाहारी बाबा उम्र 65 पुत्र रामशरण दास की हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जुट पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे पीएम को भेज दिया है।