तमकुही राज: मठिया बुजुर्ग में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर के अर्धनिर्मित निर्माण को तोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव मठिया बुजुर्ग के राम जानकी मंदिर परिसर में अर्धनिर्मित शिव मंदिर के दीवाल को असमाजिक तत्वों ने तोड़कर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। ग्रामीणों ने तमकुहीराज पुलिस को देते हुए मांग की है कि शिव मंदिर के अर्धनिर्मित दीवाल को तोड़ने और गांव व क्षेत्र का माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।