तमकुही राज: निवर्तमान SDM को तमकुहीराज की महिला ने बताया न्यायप्रिय अधिकारी, स्थानांतरण होने पर हुई भावुक
एक फरियादी महिला तमकुहीराज SDM आवास पहुँच निवर्तमान SDM विकास चन्द्र से मिलते ही भावुक हो गयी। उन्हें न्यायप्रिय अधिकारी बताते हुए खूब सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। असल मे महिला वंदना मिश्रा तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव चाफ की रहने वाली है। उनके पति के मौत के बाद ससुराल वालों ने उन्हें बच्चों सहित घर से निकाल दिया था। तब SDM ने न्याय दिलायी थी।