बागपत: निवाड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया
Baghpat, Bagpat | Apr 22, 2025 मंगलवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र के निवाड़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगा हंगामा किया। इसी दौरान विवाहिता के शव को ले जाने को लेकर मायके व ससुराल पक्ष में मारपीट हुई।