कोल: लोधा में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Feb 17, 2025 अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के अलीगढ़ पलवल हाईवे पर एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद परिवार और स्थानीय लोगों के द्वारा जमकर हंगामा काटा गया। इधर लाइव घटना के बावजूद पुलिस पर ठीक प्रकार से कार्रवाई न करने का परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है। इधर घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो की लाइव एक्सीडेंट की घटना है।