कोल: माछुआ पुल के पास आलू से भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित, हादसे में 25 वर्षीय युवक की हुई मौत
Koil, Aligarh | Feb 17, 2025 अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के माछुआ पुल के निकट आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में बाइक चला रहे 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है तो वहीं युवक के साथ एक अन्य युवक घायल हो गया। इधर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे भेज दिया है।