मुज़फ्फरनगर: भोपा रॉड निवासी डॉक्टर विकास पवार की पत्नी ने कहा उनके पति बेक़सूर, लगाया जा रहा है झूठा इल्जाम
भोपा रोड निवासी डॉ विकास पवार पर नाबालिग किशोरी के परिजनों ने अस्पताल में भर्ती के समय छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।जिसको लेकर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया।वहीं शुक्रवार को डॉक्टर विकास पवार की पत्नी टीना पवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति बेकसूर है उन्हें झूठा फसाया गया है और पुलिस के द्वारा भी उनसे किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की है।