लातेहार: हेठपोचरा ग्राम में छठ पूजा की तैयारी शुरू, सामाजिक एकता के साथ छठ घाट की हुई साफ-सफाई
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर ग्राम हेठपोचरा में तैयारियां बुधवार की सुबह करीब आठ बजे से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर छठ घाट की साफ-सफाई की। ग्राम हेठपोचरा में छठ पूजा हमेशा आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाई जाती है।