बांसजोर: बांसजोर में छठ महापर्व हर्षोल्लास से संपन्न, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
बांसजोर प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार की संध्या डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की।बांसजोर के बमबमरिया पाड़ा और तरगा स्थित लुड़गी नदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मौके पर पुलिस बल, प्रतिनियुक्