सुपौल सदर प्रखंड के हरदी पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर-8 में सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण किया जा रहा है, वह लंबे समय से आसपास के लोगों के आवागमन और सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग में आती रही है।