बिहार से छठ पूजा मनाकर परिवार के साथ लुधियाना लौट रही 43 वर्षीय रूबी देवी के साथ जननायक एक्सप्रेस में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जनरल कोच में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद GRP जवान ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा। वायरल वीडियो में महिला की बेटियां अपनी मां को बचाने के लिए पुलिसकर्मी से गुहार लगाती नजर आ रही हैं। वहीं, पुलिसकर्मियों ने भी महिला और उनके परिजनों पर मारपीट करने तथा वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने और दो पुरुष यात्रियों की गिरफ्तारी की खबर है। रेलवे की शुरुआती जांच में पुलिसकर्मी के व्यवहार को अनुचित बताते हुए अधिक संयम बरतने की बात कही गई है।
#BiharNews #JanNayakExpress #GRPPolice #ViralVideo #RailwayNews #TrainIncident #BreakingNews
Barh, Patna | Nov 21, 2026