भीलवाड़ा: संयुक्त निदेशक डॉ. सम्पत सिंह जोधा ने जहाजपुर और मांडलगढ़ उप जिला चिकित्सालयों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने, अस्पतालों में व्यवस्थाओं को सुधारने तथा राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (जोन अजमेर) डॉ. सम्पत सिंह जोधा ने जहाजपुर एवं माण्डलगढ़ स्थित उप जिला चिकित्सालयों का गहन निरीक्षण किया।