भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस देहात ने धरना प्रदर्शन किया, भाजपा सरकार पर किसान व मजदूर विरोधी आरोप लगाए
कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने भाजपा और केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हर चुनाव से पहले ऐसे बदलाव करती है, जिससे आम जनता को गुमराह कर अपनी सरकार को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वादे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं, जमीन पर उनका कोई असर नहीं दिख रहा।