भीलवाड़ा: राजस्थान उच्च न्यायालय ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को अवमानना पर नोटिस जारी किया, 11 फरवरी को तलब
भीलवाड़ा। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पद को लेकर चल रहे प्रशासनिक विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। उच्च न्यायालय जोधपुर ने अपने पूर्व आदेश की कथित अवमानना के मामले में चिकित्सा एवं कार्मिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर 11 फरवरी को तलब किया है।