बलरामपुर: प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत डीएम-एसपी ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश
बलरामपुर में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जनपद को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करना तथा आमजन को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर डीएम विपिन कुमार जैन एवं एसपी विकास कुमार ने स्वयं स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए तहसील परिसर में साफ सफाई की गई।