ब्यौहारी: मऊ रीवा रोड पर रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, दो पर केस
ब्यौहारी पुलिस ने मऊ–रीवा रोड पर कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान रेत से लदा ट्रैक्टर दिखाई दिया, जिसे रोककर चालक से वैध दस्तावेज मांगे गए। चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन को जप्त कर दो पर मंगलवार दोपहर 1 बजे केश दर्ज कर विवेचना शुरू की है।