बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अथाईखेड़ा गांव में डाबरी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अथाईखेड़ा गांव में मंगलवार की दोपहर के समय एक 12 साल का बच्चा डाबरी में डूब गया, जिसके कारण से उसकी मौत हो गई। मृतक की मां पास के ही खेत में फसल की कटाई कर रही थी इसी दौरान बेटा पानी में जाकर नहाने लगा था। बाॅडी को एसडीईआरएफ की टीम ने सर्चिंग कर उसे पानी से बाहर निकाला। मृतक किशोर का नाम कमल पिता जय सिंह बंजारा उम्र 12 साल है।